{"_id":"65ae80f2567728680307275b","slug":"on-the-day-of-pran-pratistha-children-are-considered-lucky-to-have-their-head-shaved-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14411-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन बच्चों का मुंड़न करा माने रहे सौभाग्यशाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन बच्चों का मुंड़न करा माने रहे सौभाग्यशाली
Mon, 22 Jan 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाने की सभी ने कोशिश की। कोई बेटे का मुंडन कराया तो कोई दुकान व लैब का शुभारंभ किया। सबने कहा इससे अच्छा दिन कोई नहीं हो सकता है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक दिन है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
सोमवार को परतावल कस्बा निवासी राजेश मद्धेशिया ने इस अवसर पर अपनी पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी का मुंडन कराया। उन्होंने बताया कि भगवान राम आज अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था। प्रभु श्रीराम की कृपा से ही मेरे घर बेटी पैदा हुई। बेटी का मुंडन प्राण प्रतिष्ठा के दिन कराने की इच्छा पूरी हो गई। परिवार में खुशहाली का माहौल है। भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
पकड़ी दीक्षित के अजय दीक्षित व विवेक दीक्षित ने भी इस पल को बेहद खास तरीके यादगार बनाया। अजय दीक्षित अपने पुत्र मानस व विवेक ने अपने पुत्र अनंत दीक्षित का एक साथ मुंडन कराया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। हम अपने बच्चों को भी श्रीराम के आचरण में पिरोना चाहते हैं। उनकी तरह ही बच्चों को संस्कार देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है। इस पल को यादगार बनाने के लिए बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया है जिससे यह पल हमेशा याद रहे।