फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   on independace day many progrrmes will be performed

स्वतंत्रता दिवस आज, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
on independace day many progrrmes will be performed
स्वतंत्रता दिवस आज, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

सरकारी व निजी कार्यालयों में सुबह आठ बजे से होगा ध्वजारोहण , स्कूलों में सुबह दस बजे से फहराया जाएगा झंडा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजादी के 75वें वर्ष का स्वतंत्रता दिवस सोमवार को पूरे जिले में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में विविध आयोजनों से जहां हर वर्ग के लोग स्वतंत्रता के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएंगे, वहीं देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों व सेनानियों को याद भी किया जाएगा। सरकारी व निजी कार्यालयों में सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा, वहीं स्कूलों में सुबह दस बजे से झंडा फहराया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ ही पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक, विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सभी सरकारी कार्यालयों व अन्य संस्थाओं पर सुबह आठ बजे से विभागाध्यक्षों के देखरेख में ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत सभी राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ लेंगे। इसके उपरांत स्टेडियम में भी लगे 100 फीट से अधिक की उंचाई वाले तिरंगे का शुभारंभ होगा। वहां पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी भी शहीदों से जुड़े स्थलों पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

-------------------------
स्कूली बच्चों की ओर से निकाली जाएगी प्रभातफेरी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में भी इस बार सुबह दस बजे से ही झंडा फहराया जाएगा व राष्ट्रगान होगा। इससे पूर्व विद्यार्थियों की ओर से संबंधित ग्राम अथवा नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। झंडा फहराए जाने के बाद स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए मिष्ठान वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
पांच किलोमीटर की होगी क्रास कंट्री रेस
उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से स्टेडियम से पांच किलोमीटर का क्रास कंट्री रेस आयोजित होगा। इसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने का कार्य करेंगे। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
---------------------------
संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed