{"_id":"5f4a84b98ebc3e3ce2735b01","slug":"oldman-falls-after-sliping-in-canal-maharajganj-news-gkp363539570","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहसंसकार में गए वृद्ध नहर में फिसलकर गिरे, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहसंसकार में गए वृद्ध नहर में फिसलकर गिरे, लापता
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के तेरह चार पुल के निकट शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दाह संस्कार में शामिल वृद्ध टेल फाल नहर में फिसलकर गिरने से गहने पानी में चले गए। काफी देर बाद तक वह दिखाई नहीं दिए। उसके बाद दाह संस्कार में शामिल अन्य लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन घंटों बाद भी पता नहीं चला सका। मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम तक वृद्ध की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।
कोहड़वल निवासी जोगेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव के निवासी जीतलू की शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जोगेश के पिता दीना चौधरी (60) तेरह चार पुल के निकट शमशान घाट पर गए हुए थे।
दाह संस्कार के बाद अपने अन्य साथियों के साथ टेल फाल नहर में नहाने के लिए उतर रहे थे। उसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चले गए। उसके बाद उनका पता नहीं चल सका। इस संबंध में बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पानी में डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।