{"_id":"619e7fd16a2c940b7f01127e","slug":"old-women-has-reached-home-after-13-years-maharajganj-news-gkp417513111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को शिक्षकों ने 13 वर्ष बाद परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को शिक्षकों ने 13 वर्ष बाद परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। भदोही जनपद के भरतपुरा गांव की 13 वर्ष पहले भटक कर नौतनवां क्षेत्र में पहुंचीं 65 वर्षीया एक बुजुर्ग महिला को लक्ष्मीपुर के शिक्षकों ने परिजनों से मिलाया। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने कहा कि परिवार के लोगों के मिलने से उन्हें नए जन्म का अहसास हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि महिला 13 साल से भटकती हुई नौतनवां क्षेत्र में आकर जीवन बीता रही थीं। उनके पास नेपाल के कुछ मुद्रा भी मिले हैं जिससे जाहिर होता है कि वह नेपाल क्षेत्र में भी भटक कर चली गई होंगी। गत मंगलवार को सोशल मीडिया के सहारे शिक्षकों को महिला के घर वालों से मिलाने में सफलता मिली। इस मिलन के दौरान उन्होंने बताया कि स्थिति ऐसी बन गई जैसे परिवार से मिलकर उन्हें नया जन्म मिल गया हो।
उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र के शिक्षक प्रकाश चंद व चंद्र प्रकाश अपने विद्यालय से नौतनवां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गजरहा चौराहा पर एक बजुर्ग महिला को कुछ लोग पागल समझ कर घेरे हुए थे। शिक्षक रुके और महिला से जानकारी लेना शुरू किया। महिला केवल अपने गांव का नाम भरतपुरा बता पाई। शिक्षकों ने गुगल से भरतपुरा गांव को सर्च किया, जो भदोही जनपद में स्थित है। तत्काल वहां के एक मित्र शिक्षक को महिला का फोटो भेजा। उस फोटो को भदोही जनपद के तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया गया। पिछले 13 वर्ष से लापता महिला का पूरा पता मात्र एक ही घंटे में शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खोज निकाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के भतीजे उदयराज वर्तमान में भगतपुरा गांव के ग्राम प्रधान हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उनके तक खबर पहुंचते ही वह बुजुर्ग माता से वीडियो कॉल के माध्यम से बात किए। 13 वर्ष बाद परिजनों की तलाश खत्म हुई और बुजुर्ग माता को उनके पुत्र शिव कुमार, नायब व ग्राम प्रधान उदयराज मौके पर पहुंचे और अपनी माता चिरौंजी देवी को लेकर घर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण राजेश गुप्ता, राम उजागिर गुप्ता, बासुकीनाथ एवं राजन ने भी काफी सहयोग किया।