फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Old woman beaten up after entering her house, case registered

Maharajganj News: घर में घुसकर वृद्ध महिला की पिटाई, केस दर्जी

Sat, 01 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Old woman beaten up after entering her house, case registered
परतावल। क्षेत्र के श्यामदेउरवां कस्बा निवासी वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना एक वर्ष पहले का है। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बुजुर्ग महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष बाद 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां कस्बा निवासी 78 वर्षीय ज्ञानती देवी ने बताया कि 17 फरवरी 2024 को पति एक मुकदमे में पैरवी के लिए महराजगंज मुख्यालय गए थे। इसी बीच आधा दर्जन लोग जबरन मेरे घर में घुस गए और मारपीट कर घर से निकाल दिए। इसके अलावा घर में रखा जेवर और अन्य सामान भी ले लिए। इसकी सूचना पति को दी तो उन्होंने मुझे गोरखपुर के एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए कहा। महराजगंज से वापस आने के बाद उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed