{"_id":"61817c0895e52726696264df","slug":"oilts-price-has-given-to-1721-peopl-maharajganj-news-gkp4151856112","type":"story","status":"publish","title_hn":"1721 लाभार्थियों को दीपावली की सौगात, शौचालय की धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1721 लाभार्थियों को दीपावली की सौगात, शौचालय की धनराशि जारी
विज्ञापन
1721 लाभार्थियों को दिवाली की सौगात, शौचालय की रकम जारी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि को बढ़ावा देने का कार्य जारी है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर मंगलवार को जिले के 1721 व्यक्तिगत लाभार्थियों को दीपावली की सौगात देते हुए प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि जिले के नौ ब्लॉकों के जिन 1721 व्यक्तिगत लाभार्थियों में छह हजार की दर से प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ तीन लाख 26 हजार की धनराशि भेजी गई है। उसमें लक्ष्मीपुर के 47, फरेंदा के 28, घुघली के 147, सदर के 176, बृजमनगंज के 30, निचलौल के सर्वाधिक 465, परतावल के 76 तथा सिसवां के 25 लाभार्थी हैं। धनराशि प्राप्त कर वे अपने शौचालय के निर्माण को गति प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे धनराशि निकाल शौचालय का तीव्र गति से निर्माण कराना सुनिश्चित करें जिससे दूसरी किश्त भी उन्हें समय से भेज दी जाए।
अब तक 24195 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि
जिले में अब तक कुल 24195 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों के भी मांगपत्र को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अभी भी लगभग 4300 लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान किया जाना है।