फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officials should conduct surprise raids at night to stop mining.

Maharajganj News: खनन रोकने के लिए रात में औचक छापेमारी करें अधिकारी

Tue, 12 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Officials should conduct surprise raids at night to stop mining.
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अवैध खनन रोकने के लिए सख्त हो गए हैं। उन्होंने खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी मजिस्ट्रेट रात को औचक रूप से छापेमारी करें। अवैध खनन के मामलों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थ, जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं गैस आपूर्ति, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र आदि की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने राजस्व वृद्धि हेतु प्रवर्तन को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि अवैध खनन रोकने के लिए सभी मजिस्ट्रेट रात में निरीक्षण करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा पीएम आवास (शहरी) कि समीक्षा के दौरान अधूरे भवनों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने एवं जिनमें निर्माण कार्य नहीं हो रहा उनमें रिकवरी सुनिश्चित कराने के लिए पीओ डूडा को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed