फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officials did not pay attention people themselves resolved

Maharajganj News: अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान, लोगों ने खुद किया समाधान

Fri, 26 May 2023 02:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Fri, 26 May 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
Officials did not pay attention people themselves resolved
गिरहिया गांव में रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के बाद डाला जा रहा मिट्टी।संवाद
महराजगंज जिले में नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला भरिया में रघुनाथ साहनी के घर से पश्चिम की तरफ जाने वाली करीब 150 मीटर कच्ची मिट्टी की सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। कच्ची सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों से फरियाद के बाद सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण श्रमदान कर खुद ही सड़क बना रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के लोगों के अनुसार, करीब 20 वर्ष पहले कच्ची सड़क पर मिट्टी का कार्य हुआ था। तब से लेकर अब तक इस पर मिट्टी का कार्य नहीं कराया गया। बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। सड़क बनवाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार से गांव के लोग परिवार के सदस्यों के साथ सड़क पर मिट्टी की भराई करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को कच्ची सड़क पर गड्ढों को भरा गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर मिट्टी की भराई काम चार से पांच दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


गांव के घनश्याम साहनी, गोविंद साहनी, रविंद्र साहनी, शेरा साहनी, सचिन, गुड़िया, प्रभावती, अनारपति, मंजू साहनी, विजय साहनी, हीरालाल, चुल्हाई ,राम भरोस आदि काम करने में जुटे हैं। इन्होंने बताया कि गांव के सभी लोग इसी रास्ते से होकर जाते हैं। शेरा साहनी ने बताया कि इसी कच्ची सड़क से पूरे गांव का निकास है। अनारपति ने बताया कि 20 वर्ष पहले सड़क पर मिट्टी का कार्य हुआ था। केवलबासी ने बताया कि इसी रास्ते से लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा से कच्ची सड़क पर कार्य कराने के लिए स्वीकृत पत्र दिया गया है। मिट्टी का कार्य करा दिया जाएगा। चकरोड आने-जाने योग्य है।-दिलीप यादव, ग्राम प्रधान, जगरनाथपुर।


कच्ची सड़क को ठीक करा दिया जाएगा। समस्या के बारे में किसी ने शिकायत नहीं की। निरीक्षण कराने के बाद गांव के लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-डॉ. सुशांत सिंह, खंड विकास अधिकारी, नौतनवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed