फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officials came out in support of Nagar Panchayat employees

Maharajganj News: नगर पंचायत कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पदाधिकारी

Wed, 03 Apr 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Officials came out in support of Nagar Panchayat employees
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारियों के समस्या के समाधान को लेकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बुधवार को कार्यालय पहुंचे। जहां पर ईओ व अध्यक्ष से वार्ता कर समाधान की मांग की, लेकिन ईओ व अध्यक्ष अपनी जिद पर अड़े हैं। नतीजा है कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष राजा व्वायड, महामंत्री श्रवण चौधरी व मंत्री जसीर अहमद फरेंदा पहुंचे। जहां पर ईओ पूजा सिंह परिहार व नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल से कर्मचारियों के बकाए वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष व ईओ अपनी पुरानी समस्याओं का राग अलापते रहे। ईओ ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की बात कही तो पदाधिकारियों ने वेतन नहीं तो काम नहीं की बात कहते हुए चले गए। कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के हड़ताल से वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं, नालियां जाम पड़ी हुई हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि जब तक कर्मचारियों का बकाया मानदेय व वेतन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान चुन्नी, मुन्नी, सीता, हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैय्यद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन



पूर्व चेयरमैन भी कर्मचारियों के समर्थन में आए
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में कर्मचारियों के हड़ताल के तीसरे दिन समाधान न होने पर पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता भी उनके समर्थन में आ गए। पूर्व चेयरमैन ने कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि ईओ व अध्यक्ष के बीच विवाद सिर्फ सरकारी धन के लूट का मामला है। नगर पंचायत पूरी तरह से भ्रष्टाचार की जद में है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों व डीजल व लकड़ी के नाम पर फर्जी भुगतान होता था। जिसका विरोध अधिशासी अधिकारी कर रही हैं। ऐसे में सरकार नगर पंचायत की जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समाधान नही हुआ तो नगर की जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed