फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officers did not reach village chaupal, women demonstrated

Maharajganj News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अफसर, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jan 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officers did not reach village chaupal, women demonstrated
चौक बाजार क्षेत्र के बरवा राजा बरईपट्टी में गांव में लगी चौपाल
विज्ञापन


चौक बाजार। स्थानीय क्षेत्र के बरवा राजा बरईपट्टी में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में बड़े अधिकारियों के नहीं पहुंचने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
महिलाओं का कहना था कि सुबह बताया गया कि वे चौपाल में जिले के बड़े अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं, लेकिन वे आए ही नहीं। दोपहर तक इंतजार के बाद बताया गया कि आज बड़े अधिकारी नहीं आएंगे।
विज्ञापन

बरवा राजा बरईपट्टी स्थित पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाया गया। दोपहर तक जिला स्तरीय अधिकारी नहीं आए तो डिबनी टोला की महिलाएं प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने आवास, विधवा और वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही लीलावती ने कहा कि विधवा पेंशन के लिए भटक रही हूं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर पार्वती देवी, बेलासी देवी, लीलावती देवी, लीलावती, सत्ती, रेशमा, संघरा देवी, इंद्रावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद पांडेय ने बताया कि ग्राम चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित 15 मामले, पेंशन के 5 मामले, राशन कार्ड का एक मामला आया। पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 50 मामले आए। मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समझाने के बाद महिलाएं शांत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed