फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   odop

‘एक जिला एक उत्पाद’ की लगाई प्रदर्शनी

Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
odop
‘एक जिला एक उत्पाद’ की लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में आत्मनिर्भर युवा सेमिनार एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में शनिवार को आत्मनिर्भर युवा सेमिनार एवं एक जिला एक उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के महत्वपूर्ण उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर अतिथियों को अवगत कराया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल एवं विशिष्ट अतिथि पंकज गांधी जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा आगरा के चमड़ा, अलीगढ़ के ताले एवं हार्डवेयर, अयोध्या के गुड़, अमेठी के मूंज उत्पादन, भदोही की दरी, हाथरस के हैंडलूम, हमीरपुर के हींग, जालौन के जूते, झांसी के ऊनी कालीन दरी, कुशीनगर के इत्र, कानपुर के एल्युमीनियम बर्तन, कासगंज के चमड़ा उत्पादन, मेरठ के फर्नीचर, महोबा के खेल की सामाग्री, मिर्जापुर के गौरा पत्थर, मैनपुरी की कालीन, बाराबंकी के वस्त्र उत्पादन, बलिया के बिंदी उत्पादन सहित अन्य जिलों के उत्पाद पर प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद की सोच को बढ़ावा देकर मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को और अधिक मजबूत बनाकर सभी हुनरमंद को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि पंकज गांधी जायसवाल ने कहा कि एक जिला एक उत्पादन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में कॉलेज का प्रयास सराहनीय हैं। प्रबंध निदेशक पवन दुबे, अमित अंजन जायसवाल, नीरज तिवारी, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक स्वेतलाना दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, राम हर्ष शर्मा, विशम्भर पांडेय, सुनील पांडेय, विश्वनाथ मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम विहारी अग्रवाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed