फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ODF plus villages will be built in 377 gram panchayats

Maharajganj News: 377 ग्राम पंचायतों में बनाया जाएगा ओडीएफ प्लस गांव

Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
ODF plus villages will be built in 377 gram panchayats
महराजगंज। जनपद के 12 ब्लाॅक के 377 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस गांव के लिए चयनित किया गया है। इन गांवों में शौचालय, स्वच्छता और सुंदरीकरण पर 18,94,20,025 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ प्लस) गांवों में सतही और भूमिगत नाली, सूखा और गीला कचरा निस्तारण के लिए खाद गड्ढे बनाए जाएंगे। पोखरों का सुंदरीकरण आदि काम कराए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जिले में खुले शौंच से मुक्ति के लिए 377 गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए शासन से 18,94,20,025 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2022-23 में 98 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके लिए शासन से 23,72,93,123 रुपये बजट आवंटित किया गया है। ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस गांव बनाने पर 21,47,26,280 करोड़ रुपये खर्च हुआ। जबकि अवशेष 2,25,66,843 रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में ओडीएफ प्लस गांव बनाने के लिए 407 गांवों का चयन किया गया। इसके लिए 31,14,89,045 करोड़ रुपये आवंटित किया गया, जिसमें 24,19,07,349 करोड़ रुपये अवशेष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 12 ब्लाॅक के 882 ग्राम पंचायत हैं। शासन के मंशा के मुताबिक गांवों को ओडीएफ प्लस गांव बयाया जाएगा। हर वर्ष अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर ग्राम पंचायतों को माॅडल गांव बनाया जा रहा है, जिससे दूसरे गांव भी इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित हों। गांवों में भूमिगत नाली, सूखा और गीला कचड़ा निस्तारण के लिए खाद गड्ढा बनाए जाएंगे।
कूड़ा, कचरा ढोने वाले वाहन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। गांव के निकट पोखरे का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। पोखरों के आसपास फलदार और छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। गांव के हर महिला और पुरुष को सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खुले में शौच न जाने की सलाह दी जाएगी। इससे अन्य ब्लाॅकोें के गांवों के लोगों को खुले में शौच न जाने की सलाह दी जाएगी।


ओडीएफ प्लस गांव स्वच्छता की दिशा में एक ठोस पहल है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके सही क्रियान्वयन के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में ओडीएफ प्लस के लिए 377 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed