{"_id":"69503c3b61c4dcee62002f9d","slug":"obscene-comment-written-on-the-photo-of-a-girl-fir-lodged-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167762-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती के फोटो पर लिखा अश्लील कमेंट, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती के फोटो पर लिखा अश्लील कमेंट, प्राथमिकी
विज्ञापन
भिटौली। एक युवती ने युवक पर अपने फोटो पर अश्लील वाक्य लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करती है। घुघली थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि मौसा के गांव के बगल का ही एक युवक ने स्कूल आते-जाते समय मोबाइल से फोटो खींच लिया। तीन दिन पहले उसने सोशल मीडिया आईडी बनाकर फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी रवि सिंह व उसके परिजन रानी, निक्की, भागीरथी और युवक की मां पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लड़की की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, प्राथमिकी
महराजगंज। जिले में साइबर अपराध का एक मामला सामने आया है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सजनू यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।