फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Number of voters will increase through special brief revision campaign

Maharajganj News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से बढ़ेगी मतदाताओं की संख्या

Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Number of voters will increase through special brief revision campaign
- पांच विधानसभा क्षेत्रों में चार नवंबर से चलना है अभियान, 195 सुपरवाइजर व 2084 बीएलओ अभियान को सफल बनाने की करेंगे कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने की कवायद होगी। उसे सफल बनाने के लिए कुल 195 सुपरवाइजर व 2084 बूथ लेवल आफिसर को तैनात किया गया है।
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस समय कुल मतदाताओं की संख्या 19,64,341 है, जिसमें से 10,38,022 पुरुष मतदाता, 9,26,226 महिला मतदाता व 93 थर्ड जेंडर के मतदाता है। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में चार नवंबर से तीन दिसंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए नए मतदाताओं को जोड़ना है, जबकि मृत व अपात्र मतदाताओं के नाम को हटाना है। इसके लिए विधानसभावार सुपरवाइजर व बूथ लेवल आफिसर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं का विवरण
विधानसभा का नाम---- पुरुष------ महिला--- थर्ड जेंडर----कुल
फरेंदा------------------187526----166996-------34-----354556
नौतनवां---------------196361----175024-------16-----371401
सिसवा----------------206854-----183576-------13-----390443
सदर------------------220054------198523-------23-----418600
पनियरा--------------227227------202107-------07-----429341
-------------------------------------
यह है संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम
शुक्रवार को जिले में आलेख्य प्रकाशन का कार्य होगा। इसके बाद जिले के 2084 बूथों पर नौ दिसंबर तक दावे व आपत्ति को प्राप्त किया जा सकेगा। चार व पांच नवंबर, 25 व 26 नवंबर तथा दो व तीन दिसंबर को अभियान चलाकर मतदाताओं का नाम जाेड़ने व हटाने की पहल होगी। दावे व आपत्ति का निस्तारण 26 दिसंबर को होगा।
--------------------------------
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक मतदाता अपना नाम जोड़वाने के लिए आवेदन करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनेंगे।
अनुनय झा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed