फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Number of patients suffering from cold, cough, and fever rises due to changing weather conditions.

Maharajganj News: मौसम के बदलते मिजाज से सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 26 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Number of patients suffering from cold, cough, and fever rises due to changing weather conditions.
ओपीडी में रोज पहुंच रहे 70 से 80 मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी पर भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों सर्दी, बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले यह संख्या 40 से 50 के बीच थी।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके चलते वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इन पर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन


डॉ. पवन सिंह ने लोगों को सलाह दी कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, साफ और ताजा भोजन करें तथा बाहर का खुला और बासी भोजन खाने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और यदि बुखार, उल्टी, दस्त या सर्दी की समस्या दो-तीन दिन से अधिक बनी रहे तो बिना देरी किए चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने स्वयं दवा लेने से बचने की भी सलाह दी।थोड़ी सी सावधानी और स्वच्छता अपनाकर मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed