फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now the mystery of missing vehicles is entangled in four police stations of three districts

Maharajganj News: अब तीन जिलों के चार थानों में उलझी लापता वाहनों की गुत्थी

Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now the mystery of missing vehicles is entangled in four police stations of three districts
नौतनवा। रेलवे में किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर गायब किए गए वाहन मामले की गुत्थी सुलझने की जगह उलझती जा रही है। यह मामला अब तीन जिलों के चार थानों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को तब नया मोड़ आया, जब नौतनवा कस्बे से इसी मामले से संबंधित लापता एक वाहन अचानक जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा स्थित बेलौहा बाजार के एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने उस वाहन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया। महराजगंज के बाद अब सिद्धार्थनगर पुलिस भी कार गायब करने को लेकर चल रहे पूरे खेल की जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बा निवासी मो. आशिफ ने बताया कि उनके जीजा जैद बेग निवासी सीतापुर का चार पहिया वाहन उनके ही पास था। करीब दो माह पूर्व एक व्यक्ति ने उनके वाहन को रेलवे में किराए पर लगवाने के लिए लिया था। कार देने के बाद से ही उस व्यक्ति और वाहन दोनों का ही कुछ पता नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह लगातार अपने वाहन की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अचानक वाहन में लगा जीपीएस सक्रिय हो गया। जिसके जरिए ज्ञात हुआ कि कार गोरखपुर से निकलकर महावनखोर, कैंपियरगंज होते हुए बांसी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने किसी रिश्तेदार के जरिए सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्काल हरकत में आई खेसरहा की पुलिस ने वाहन को क्षेत्र के ही बेलौहा बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया और थाने पर उठा लाए।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप मिश्रा का बताया कि सूचना के आधार पर एक वाहन को अपने कब्जे में लिया गया है। कुछ लोगों में वाहनों का लेन-देन होने की जानकारी बताई जा रही है। फिलहाल गाड़ी मालिक एवं इससे जुड़े अन्य लोगों को थाने पर बुलाया गया है। जांच जारी है। पूछताछ के बाद आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed