फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now copy of family register will be available online

Maharajganj News: अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल

Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Now copy of family register will be available online
महराजगंज। आने वाले दिनों में परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए पंचायत सचिवों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सब कुछ अपडेट होने के बाद ऑनलाइन नकल निकलवा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने नकल को ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं। ऑनलाइन फीडिंग के लिए कर्मियों को शुक्रवार से प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनने वाले परिवार रजिस्टर की नकल काफी महत्वपूर्ण होती है। यह एक ऐसा सरकारी दस्तावेज होता है, जिसे ग्रामीणों को कई सेवाओं का लाभ लेने के लिए लगाना पड़ता है। मौजूदा व्यवस्था के तहत, परिवार रजिस्टर की नकल ग्रामीणों को मैनुअल दी जाती है। इसके लिए उन्हें मिनी सचिवालय या ब्लाॅक कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

अब शासन ने इसे ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण किसी भी कैफे या जन सुविधा केंद्र से ऑनलाइन नकल निकलवा सकेंगे। सचिवों को पहले ही इसे अपडेट करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतराज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि परिवार रजिस्टर को अपडेट कराने के आदेश महराजगंज जिले को मिले हैं। इसके लिए कर्मियों को शुक्रवार से प्रशिक्षित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed