फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice: Where did Rs. 4.30 crore come into account from? Laborers stunned

नोटिस : खाते में 4.30 करोड़ आए कहां से...मजदूर सन्न

Sat, 23 Sep 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notice: Where did Rs. 4.30 crore come into account from? Laborers stunned
शिकायत करने पर कस्बे के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज l फरेंदा नगर पंचायत के गणेशपुर वार्ड के रहने वाले चंद्रभान के खाते में अचानक 4.30 करोड रुपये का लेनदेन हो गया, इसके बारे में उनको जानकारी नहीं थी। इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया तो वह सन्न रह गए। चंद्रभान मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
उन्होंने बताया कि हर माह 1000 पेंशन के लिए आधार व पैन कार्ड एक व्यक्ति को दिया था। उसी ने खाता खोला था। आयकर विभाग ने नोटिस भेज कर लेनदेन का जवाब मांगा तो चंद्रभान को पसीना आने लगा। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की, इसके बाद जालसाज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है l
विज्ञापन


चंद्रभान ने बताया कि उनके खाते से चार करोड़ 30 लाख 15 हजार का लेनदेन खाते में हुआ है। इसी का हिसाब किताब आयकर विभाग मांग रहा है l इसके लिए कई बार नोटिस भी मिल चुका है। थानाध्यक्ष फरेंदा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुहल्ले के ही आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed