फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to no-mapping voters, hearing in blocks

Maharajganj News: नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस, ब्लॉकों में सुनवाई

Thu, 22 Jan 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to no-mapping voters, hearing in blocks
महराजगंज। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन–एसआईआर) के तहत जिले में कुल 2,03,872 मतदाताओं का नाम नो-मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के सभी विकास खंडों और तहसीलों में नोटिस जारी किए गए नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मतदाताओं ने स्वयं को मतदाता बताते हुए आपत्तियां दर्ज कराईं। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 42, नौतनवा में 14, सिसवा में 1, सदर विधानसभा क्षेत्र में 80 जबकि पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 113 मतदाताओं ने चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत मतदाता होने का दावा प्रस्तुत किया। संबंधित अधिकारियों द्वारा इन आपत्तियों को दर्ज कर आवश्यक अभिलेखों के आधार पर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने पनियरा और परतावल ब्लॉक परिसर में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सुनवाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ)अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, सहायक निर्वाचक अधिकारी (एईआरओ) के माध्यम से निर्गत किए जाने वाले नोटिस प्राप्त करने से पहले अपने-अपने क्षेत्र के सभी नो-मैपिंग मतदाताओं के साथ बैठक अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed