{"_id":"6688824df138354d350c6d74","slug":"notice-to-headmaster-for-negligence-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126116-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस
Sat, 06 Jul 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के टिकुलहिया गांव स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यक की लापरवाही के चलते स्कूल में मिड-डे-मील नहीं बना था। इसके चलते स्कूली बच्चे घर भोजन करने पहुंचे थे। दो जुलाई के अंक में पहले दिन नहीं बना मिड डे मिल, शिक्षक रहे गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को बीईओ आनंद कुमार मिश्रा ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजकर कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक जुलाई को अमर उजाला अखबार में क्षेत्र के निचलौल शहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, शहर के ही माड़वाड़ी वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर विद्यालय टिकुलहिया और प्राथमिक विद्यालय (टोंगरी) टिकुलहिया की खबर प्रकाशित हुई थी। पड़ताल में पाया गया, की प्राथमिक विद्यालय (टोंगरी) टिकुलहिया पर शिक्षिकाएं कमरे में बैठकर बातचीत कर रही थी। जबकि एक शिक्षक विद्यालय गेट से सटे दुकान पर गए थे। वही स्कूल के प्रधानाध्यापक स्कूल से गायब थी। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक की मनमानी के चलते स्कूल पर उपस्थित बच्चों के लिए मिड डे मिल नही बना था। जिसके चलते बच्चे घर भोजन करने गए थे। इससे शिक्षा विभाग छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नमिता को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब देने के साथ ही कार्य के प्रति सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने अन्य लापरवाह शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है की बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।