{"_id":"63d1725bb84b984fd83e1a78","slug":"notice-to-24-secretaries-with-less-than-25-percent-achievement-maharajganj-news-gkp4654778160-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 24 सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 24 सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 24 सचिवों को नोटिस
महराजगंज। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी 24 ग्राम पंचायतों के सचिवों को भुगतान में 25 प्रतिशत से कम की उपलब्धि पर नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में प्रगति 40 प्रतिशत से अधिक कर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है।
स्वच्छ भारत मिशन की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की 58 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के विकास संबंधी कार्यों को कराया जा रहा है। कार्यों की धीमी रफ्तार व भुगतान की प्रगति 25 प्रतिशत से कम पाए जाने पर मिठौरा ब्लॉक के खजुरिया, पतरेंगवा, मधुबनी, मिठौरा व सिंदूरिया, सदर ब्लॉक के कटहरा खास, बागापार, करमहां व चेहरी, धानी ब्लॉक के नौसागर, बृजमनगंज ब्लॉक के बंजरहा सोनबरसा, पिपरा परसौनी, फुलमनहा व गोपालपुर, घुघली ब्लॉक के मेदनीपुर, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एकमा, फरेंदा ब्लॉक के लेजार महदेवा, सिसवा ब्लॉक के लक्ष्मीपुर एकडंगा व गोपाला, परतावल ब्लॉक के लखिमा, बड़हरा बरईपार व नटवां एवं पनियरा ब्लॉक के नरकटहां व सतगुर के ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
भुगतान की धीमी प्रगति से कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में समस्या आ रही है। ऐसे में 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 24 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर प्रगति सुधारने को कहा गया है।
विज्ञापन
- यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी