फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to 18 shopkeepers of Anandnagar railway station, created panic

Maharajganj News: आनंदनगर रेलवे स्टेशन के 18 दुकानदारों को नोटिस, मचा हड़कंप

Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to 18 shopkeepers of Anandnagar railway station, created panic
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पीछे करीब सात दशक से दुकान चला रहे व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। स्टेशन परिसर के 18 व्यापारियों को रेलवे की ओर से दुकान हटाने के लिए नोटिस मिला है। अधिकारियों ने दुकान न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

आनंदनगर रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में चयनित है। इसको लेकर स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेल परिसर में लाइसेंस लेकर वर्षों से दुकान कर रहे लोगों को हटाने का नोटिस मिला तो खलबली मच गई। वहीं विभाग ने एक माह के भीतर दुकान व अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है। दुकान न हटाने की दशा में रेल प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

वहीं दुकानदार अशोक चौरसिया, शिवम जायसवाल, दयाराम, हीरालाल आदि लोगों ने बताया कि आजादी के समय से ही रेलवे स्टेशन के पीछे रेल विभाग के एलाटमेंट व लाइसेंस लेकर दुकान करते चले आ रहे हैं, जिससे परिवार का जिविकोपार्जन होता है। दुकान से ही बच्चों की पढ़ाई, दवा व अन्य मांगलिक कार्य संपादित होते हैं। अगर दुकान बंद हो जाएंगे तो परिवार के भरण-पोषण पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed