{"_id":"679f8957dfc09289d000c739","slug":"notice-pasted-at-the-house-of-absconding-pigeon-catcher-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141828-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरार कबूतरबाज के घर पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरार कबूतरबाज के घर पर नोटिस चस्पा
Sun, 02 Feb 2025 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चौपरिया निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने और फर्जी वीजा देने के मामले में दर्ज केस की विवेचना कर रही पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया। चस्पा नोटिस में पुलिस ने उसे दो दिन के भीतर थाने में हाजिर होने के लिए कहा है।
चौपरिया निवासी अरविंद साहनी ने बताया कि बीते वर्ष 2021 में विदेश जाने के लिए कोटवा निवासी मोहम्मद इरफान खान ने एक लाख बीस हजार रुपये लिया है। इसके बाद उसने हमारा दो बार मेडिकल कराया और दुबई जाने के लिए वीजा दिया। जब अपना पासपोर्ट व वीजा लेकर टिकट लेने के लिए हवाई अड्डा पर गया तो पता चला कि वीजा फर्जी है। वहां मुझे पुलिस वालों ने पकड़ लिया।
काफी प्रयास के बाद मुझे छोड़ा। वापस आकर मैंने इरफान खान से मिलकर उक्त घटना की जानकारी दी। उस दौरान उसने मुझे पूरा पैसा वापस करने के लिए कहा था। आनाकानी करते हुए जब दो साल बीत गया तो मैं अपने साथ कुछ लोगों को लेकर इरफान के घर गया और इरफान से कहा कि आप हमारा पैसा दे दीजिए नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतने पर वह उग्र हो गया और गाली देते हुए धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, आरोपी मोहम्मद इरफान फरार चल रहा है। हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है।