फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice issued to the village head, two secretaries and an engineer

Maharajganj News: ग्राम प्रधान, दो सचिव और इंजीनियर को नोटिस जारी

Thu, 11 Dec 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the village head, two secretaries and an engineer
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव भेड़िया में बगैर स्वीकृति के कार्य कराने और रकम भुगतान के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है। जिम्मेदारों की करतूत उजागर होते ही मामले में डीपीआरओ की ओर से ग्राम प्रधान, तत्कालीन सचिव और वर्तमान सचिव के साथ ही कंसल्टेंट इंजीनियर के खिलाफ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने भेड़िया ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, तत्कालीन सचिव राजीव रामचंद्रन, वर्तमान सचिव आशुतोष दुबे और कंसल्टेंट इंजीनियर प्रशांत सिंह को जारी नोटिस में बताया हैं कि मामले की जानकारी मिली है कि निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेड़िया में विभिन्न सरकारी भवनों पर एसीपी एवं पैनल लगाए जाने से संबंधित कार्य को कराया गया है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से बगैर स्वीकृति के कार्य का रकम भुगतान कर दिया गया है। यह अनियमितता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

ऐसे में जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जिम्मेदारों को चेताया भी गया है कि अगर दिन के अंदर सटीक जवाब प्रस्तुत नहीं की गई तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed