फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notes recovered...carrier arrested, kingpin out of reach

Maharajganj News: नोट बरामदगी...कैरियर गिरफ्त में, सरगना पकड़ से दूर

Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Notes recovered...carrier arrested, kingpin out of reach
महराजगंज/सोनौली। सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाली नोट की अक्सर बरामदगी होती है। नियम कानून के पेच में आरोपी कार्रवाई के बाद किनारा कर लेते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते माह नौतनवा के दो युवकों को नेपाल पुलिस ने 24 लाख अवैध मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि मंगलवार को नौतनवा पुलिस ने सोनौली निवासी दो युवकों को 16 लाख नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया।
रकम बरामदगी के बाद पैसा किसका है कहां से आया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। सोनौली के दो युवक नौतनवा में 16 लाख रुपये के साथ पकड़े गए। इसके बारे में अभी पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस बरामदगी से हवाला का धंधा मजबूत होता दिख रहा है। धंधे में रकम का लेनदेन इसी के जरिए होता है। सोना का पैसा भी इसी तरह से धंधेबाजों तक पहुंचता है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हवाला का धंधा बड़े ही सुनियोजित तरीके के चल रहे हैं, जिसके लिए युवक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो हवाला के धंधे के नेटवर्क से जुड़े लोग नौतनवा और सोनौली में बैठे हैं, जो दर्जनों कैरियर के माध्यम से रकम को भारतीय से नेपाली मुद्रा में परिवर्तित कर बट्टा की रकम से प्रतिदिन लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खुलासा भैरहवा में 24 लाख नेपाली रुपये के साथ पकड़े गए नौतनवा के युवक से जानकारी मिली है। पैसा या तो सोने की तस्करी का है या अवैध मनी एक्सचेंज के जरिए पहुंचाया जा रहा था। इसकी जांच नेपाल पुलिस कर रही है। भारत के बाजारों में आने वाले नेपाली मुद्रा को चार से छह फीसद बट्टा काट भारतीय मुद्रा देते हैं। फिर एकत्र नेपाल मुद्रा को पगडंडी रास्तों से नेपाल लाकर खपा देते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में रोजाना गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed