{"_id":"612e73148ebc3e7a0805301f","slug":"not-reached-books-in-school-teachers-reached-to-brc-maharajganj-news-gkp407483923","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पर नहीं पहुंची किताब, अपने साधन से किताब ले जाते दिखे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पर नहीं पहुंची किताब, अपने साधन से किताब ले जाते दिखे शिक्षक
विज्ञापन
स्कूल नहीं पहुंचीं पुस्तकें, शिक्षक ही पहुंच गए बीआरसी
महराजगंज। बच्चों के पढ़ने के लिए पुस्तकों को स्कूल तक पहुंचाने की व्यवस्था जिम्मेदारों को करनी है। लेकिन शिक्षक स्वयं ही पुस्तक लेने बीआरसी पहुंच गए। कोई बाइक पर बोरे में पुस्तकों को रखता हुआ दिखा तो कोई कंधे पर ही बोरे को लेकर कैंप के बाहर जाते दिखे। उधर, जिम्मेदारों को जब इस गलती का अहसास हुआ तो पुस्तक वितरण रोक दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि पुस्तक स्कूल पर पहुंचा दी जाएगी।
मंगलवार को सदर बीआरसी के स्टोर रूम और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरे में शिक्षक किताबें छांटकर रख रहे थे। कुछ शिक्षक अपने स्कूल के लिए किताब बीआरसी में ढूंढते रहे। शिक्षक किताब को अपने स्कूल में छात्र संख्या के अनुसार प्राप्त कर बोरी में भरकर बाइक पर ले जाते दिखे। कुछ शिक्षक अपने क्षेत्र से ही छोटे वाहन लेकर आए थे। इतना ही नहीं शिक्षक कंधे पर किताब से भरी बोरी लिए इधर उधर आ जा रहे थे। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर शिक्षको ने बताया कि शासन की ओर से इस बार पुस्तक को स्कूल तक पहुंचाया जाना था जिससे बच्चों को किताबें मिल सके। लेकिन ऐसा यहां नहीं किया गया है। सदर खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी ने कहा कि किताब को स्कूल तक पहुंचाया जाना था। लेकिन कुछ शिक्षक स्वयं आकर किताब ले गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुस्तक वितरण का कार्यन रोक दिया गया। स्कूल पर पुस्तकों को पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।