फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not alert to follow rules even after challan

Maharajganj News: चालान के बाद भी नियम का पालन करने के लिए सचेत नहीं

Sun, 07 Jan 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jan 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Not alert to follow rules even after challan
महराजगंज। शहर में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर एक सप्ताह में 200 वाहनों का चालान किया है। इसमें ज्यादातर बिना हेलमेट, नो पार्किंग व मोबाइल से बात करने वाले शामिल हैं। रविवार को यातायात पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों का चालान करने के साथ ही सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सक्सेना चौक पर यातायात पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों को रोककर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हनुमानगढ़ी, जिला उद्योग चौराहा, मऊपाकड़ चौराहा समेत अन्य स्थानों पर जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, हेलमेट न लगाना, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाई जा रही है। इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया गया था। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने पर चालान किया जाता है। एक सप्ताह में 200 से अधिक वाहन चालान हुए हैं। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed