फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   not afraid was infection disease

संक्रमक रोगों से घबराएं नहीं, इलाज ईलाज कराएं

Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
not afraid was infection disease
‘संक्रामक रोगों से घबराएं नहीं, इलाज कराएं’
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में संचारी रोग से बचाव के लिए जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स का एक दिवसीय कार्यशाला ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। जिसमें बताया गया कि बुखार से न घबराएं, तुरंत इलाज कराएं। गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
यूनिसेफ के प्रशिक्षक दीपक शर्मा व जालंधर ने बताया कि गांव में किसी को भी बुखार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचे। बुखार होने पर झोलाछाप से कतई इलाज न कराएं, नजदीकी सीएचसी, पीएचसी व उपकेंद्र से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने कहा कि गांव में जलजमाव व गंदगी न होने दें। जिस गांव में सफाईकर्मी नियमित ड्यूटी न करता हो उसकी सूचना विभाग को लिखित या मौखिक दिया जाए, जिससे उस पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक अभियान चलेगा। जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया और उल्टी-दस्त आदि के बचाव की जानकारी के प्रति लोगों को जागरूक करना गांव की आशा, एएनएम, सफाईकर्मी, ग्राम प्रधान, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की है। इस अवसर पर मुख्य सेविका सोभावती, मंजू त्रिपाठी, निर्मला सिंह, जितेंद सिंह, सरोज जायसवाल, प्रेमलता, सुगंधा, मीना, रेखा, प्रियंका, रीता, संगीता राव,, दुर्गावती, मीरा, प्रेमशीला, सरस्वती , ममता, मीरा, गीता और सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed