फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nominated councilors created a ruckus in the Sonauli Nagar Panchayat.

Maharajganj News: सोनौली नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों ने किया हंगामा

Thu, 16 Jul 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nominated councilors created a ruckus in the Sonauli Nagar Panchayat.
सोनौली। मनोनीत सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर हंगामा किया। वे वरिष्ठ लिपिक पर विकास प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे मनोनीत सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल और हरिनारायण लोधी ने वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव पर उनके प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रेम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने नगर की सड़क और नाली निर्माण से संबंधित प्रस्ताव काफी पहले दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन बिना सूचना दिए चुनिंदा सभासदों के साथ बैठकें कर रहा है। मनोनीत सभासदों की अनदेखी की जा रही है। आरोप लगाया कि टैक्सी स्टैंड की नीलामी जैसे निर्णयों की भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर संबंधित स्थलों का निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed