{"_id":"629fab84da8e607d1040b4d9","slug":"nodel-officer-appointed-for-cmgroup-marriage-maharajganj-news-gkp439574882","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए नामित हुए नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए नामित हुए नोडल
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जून को जिले में विधान सभावार पांच स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी स्थलों पर एक-एक नोडल एवं दो से चार लोगों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप मेें तैनात किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध करें।
जिला प्रशासन की ओर से सभी 12 ब्लॉकों व दो निकायों के 175 जोड़े लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक व नगर पालिका महराजगंज के 35 लाभार्थियों का विकास भवन में, परतावल व पनियरा के 35 लाभार्थियों का परतावल ब्लॉक परिसर में, सिसवा व निचलौल ब्लॉक एवं नगर पंचायत निचलौल के 35 लाभार्थियों का निचलौल ब्लॉक परिसर में, नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 35 लाभार्थियों का लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में तथा फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के 35 जोड़े लाभार्थियों का फरेंदा ब्लॉक परिसर में विवाह संपन्न होगा।
इन्हें बनाया गया नोडल व सहायक नोडल
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए विकास भवन में बीडीओ सदर को नोडल एवं बीडीओ घुघली व मिठौरा, अधिशासी अधिकारी व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल बनाया गया है। वहीं परतावल में बीडीओ परतावल को नोडल व बीडीओ पनियरा व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल, निचलौल में बीडीओ निचलौल को नोडल व बीडीओ सिसवां, अधिशासी अधिकारी निचलौल व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल, लक्ष्मीपुर में बीडीओ लक्ष्मीपुर को नोडल तथा बीडीओ नौतनवां, अधिशासी अधिकारी नौतनवां व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल तथा फरेेंदा में बीडीओ फरेंदा को नोडल तथा बीडीओ बृजमनगंज व धानी, अधिशासी अधिकारी आनंदनगर, एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम स्थलवार नोडल व सहायक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। जिम्मेदारों को दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी