फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No trace of leopard found since last two days

Maharajganj News: तेंदुए का दो दिन से नहीं मिल रहा कोई सुराग

Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
No trace of leopard found since last two days
निचलौल। सोहगीबरवा गांव में तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल रही है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के अधिकारी भी थोड़ी राहत के सांस ले रहे है। हालांकि हमलावर तेंदुए की दहशत से ग्रामीण अभी भी रात में पटाखा फोड़ने के साथ ही लाठी डंडों के साथ पहरेदारी करने को मजबूर हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वन कर्मियों और ग्रामीणों की सजगता के चलते तेंदुआ शायद घने जंगल की ओर लौट चुका है। साेहगीबरवा के ग्रामीण सुभाष, कमलेश, राजेश्वर, अमन आदि ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। हालांकि पिछले दो दिनों से उसकी किसी हलचल की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन तलाशने में महराजगंज के शिवपुर और बिहार राज्य के मदनपुर वन रेंज की दो टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें दिन के साथ ही रात में भी आबादी के इर्द-गिर्द खोज कर रही है। वहीं रात के समय ग्रामीण भी टीम की मदद में जुटे हैं। इतना ही नहीं, हमलावर तेंदुआ को आबादी में घुसने से रोकने के लिए वह लोग फटाखा फोड़ने के साथ ही लाठी डंडों के साथ पहरेदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तेंदुए ने पहली बार आठ अगस्त को आबादी के पास दस्तक दी थी। उस दौरान नौका टोला निवासिनी तजमुन निशा की तीन बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर मारा डाला था। फिर कुछ दिन लापता रहने के बाद सहेलियों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने सिवान में गई किशोरी नमिता पर 15 अगस्त को हमला कर लहूलुहान कर दिया था। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed