फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No trace found of the innocent child who drowned in the canal even on the second day; search continues.

Maharajganj News: नहर में डूबे मासूम का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, जारी है तलाश

Tue, 23 Jun 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
No trace found of the innocent child who drowned in the canal even on the second day; search continues.
पानी का स्तर अधिक होने से रेस्क्यू अभियान में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

बेटे की आस में नहर किनारे टकटकी लगाए बैठे रहे परिजन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव के 11 वर्षीय रितेश विश्वकर्मा का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। रविवार की शाम बड़ी नहर में डूबे मासूम की तलाश सोमवार को भी पूरे दिन जारी रही लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। वहीं, अनहोनी की आशंका में परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ग्राम जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा का पुत्र रितेश (11) रविवार की शाम अपने बड़े भाई के साथ सेमरा ढाला के सामने बड़ी नहर के किनारे भैंस चराने गया था। वह किसी काम से नहर के पास गया था लेकिन पैर फिसलने से तेज बहाव वाली नहर में गिर गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना के बाद से लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही एसडीआरएफ, एसएसबी और सिंदुरिया पुलिस की टीमें नहर में अलग-अलग स्थानों पर तलाश करती रहीं। गोताखोरों ने कई बार पानी में उतरकर खोजबीन की लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। नहर किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और अभियान पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज और जलस्तर अधिक होने के कारण तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है। उनका कहना था कि यदि कुछ समय के लिए नहर का पानी कम कर दिया जाए तो बच्चे की तलाश करना काफी आसान हो सकता है। इस संबंध में संबंधित विभाग से भी समन्वय का प्रयास किया जा रहा है।

बार-बार बेसुध हो जा रही है रितेश की मां
उधर, रितेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं और हर आने-जाने वाले से अपने बेटे का हाल पूछ रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी नहर किनारे डटे हुए हैं। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है, लेकिन बेटे के लापता होने का गम पूरे परिवार को झकझोर गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चे की तलाश के लिए हर संभव संसाधन लगाए जाएं और नहर के जलस्तर को कम कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि जल्द से जल्द मासूम का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता, तब तक खोज अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed