फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'No solid plan to get rid of jam'

‘जाम से निजात का ठोस प्लान नहीं’

Tue, 07 Nov 2017 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 07 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
'No solid plan to get rid of jam'
‘जाम से निजात का ठोस प्लान नहीं’ - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। यातायात पुलिस के पास शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। व्यवस्था के सुधार के लिए कई बार दावे तो किए गए लेकिन अधिकांश कार्ययोजना फाइलों में बंद होकर रह गई। कुछ योजनाएं प्रभावी बनाने करने की कोशिश की गई तो उसका कोई लाभ नहीं मिल पाया। यातायात माह में भी पुलिस सिर्फ औपचारिकताएं पूरी करके रह जाती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात जाम की समस्या और गंभीर होती जा रही है।डग्गामार वाहन हो या ओवरलोड, कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सख्त कदम नहीं उठाया जाता। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को पूरे दिन प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

सक्सेना चौराहे से दुर्गा मंदिर, अस्पताल रोड, स्टेट बैंक के सामने, हनुमानगढ़ी चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। वहीं फरेन्दा रोड पर इफको किसान सेवा केंद्र सामने भी रुक-रुक कर दिन भर जाम लगता रहा। लोगों का कहना था कि जाम के कारण वाहनों की धीमी रफ्तार भी धीमी रही। लोगों का यह भी कहना है कि अक्सर जाम लगने की मुख्य वजह यातायात पुलिस को कोई ठोस कार्ययोजना का न होना भी है। शहर में बच्चों के स्कूल जाने या आने के समय भी प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार शाही का कहना है कि शहर में जाम का मुख्य कारण रोड के किनारों पर खड़ी हो रही गाड़ियां हैं। दुकानों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग रोड के किनारे ही वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे समस्या पैदा होती है और जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। रोज शाम को पैदल गश्त के दौरान रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed