फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No respite from cold for four days, melting will increase

Maharajganj News: ठंड से चार दिन तक राहत नहीं, बढ़ेगी गलन

Mon, 20 Jan 2025 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 Jan 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
No respite from cold for four days, melting will increase
महराजगंज। अभी चार दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। सर्द हवा और सताएगी। गलन और बढ़ेगी। सोमवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान भी घटकर 19 डिग्री दर्ज हुआ तो न्यूनतम 8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सर्द हवाओं की रफ्तार से ठंडी का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पूरे दिन कोहरे और बादलों की जुगलबंदी ने जहां दृश्यता का ग्राफ घटाए रखा। वहीं कोहरे की अधिकता के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। शाम पांच बजे के बाद से बढ़ता कोहरा रात्रि 9 बजे ही इस मुकाम पर जा पहुंचा कि तेज रोशनी का अनुमान चंद कदमों के अंतर पर भी नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन

पूरी रात कोहरे की सघनता और हवा के थपेड़ों से शीतलहर की स्थिति बनी रही। सुबह 11 बजे तक दृश्यता का ग्राफ बहुत निम्न रहा। इसके बाद कोहरा छंटा, लेकिन हवाओं के कारण सर्दी में कोई परिवर्तन नहीं महसूस किया जा सका। वहीं चार बजे शाम के बाद न सिर्फ हवा की रफ्तार बढ़ती गई बल्कि कोहरे की स्थिति भी मजबूत होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम रही और शाम होते ही सूना दिखने लगा। बाजार से भी लोग जल्दी काम निपटा कर घर जाने में भलाई समझी। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। हवाओं की तेजी से गलन का दायरा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed