{"_id":"677ad7c6922064cacb0bb5d4","slug":"no-regular-operation-of-janrath-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139871-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनरथ बस का नियमित संचालन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनरथ बस का नियमित संचालन नहीं
Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। डिपो की इकलौती जनरथ बस सेवा ही नियमित संचालित नहीं हो पा रही है। वहीं डिपो की ओर से तीन और स्लीपर जनरथ बसों की डिमांड कर दी गई है। यात्रियों का कहना है कि डिपो जब एक जनरथ की नियमित सुविधा नहीं दे पा रहा तो तीन जनरथ बसों की सेवा कैसे दे पाएगा।
महराजगंज डिपो के पास 62 बसें हैं। यहां एक एसी जनरथ बस गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर होते हुए दिल्ली तक जाती है, लेकिन कभी इस बस का संचालन एसी खराब होने के कारण बंद रहता है तो कभी चालक न मिलने के कारण। वर्ष 2025 में अभी यह बस एक दिन भी नहीं चलाई जा सकी है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
वह गोरखपुर जाकर दिल्ली के लिए बस या ट्रेन पकड़ने को मजबूर हैं। क्षेत्र के आशीष गुप्ता, शिशिर सिंह लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जनरथ नहीं गई, जिसके चलते रविवार को गोरखपुर जाकर ट्रेन पकड़ेंगे।
विज्ञापन
एडवोकेट शत्रुघन गुप्ता कहते हैं कि डिपो को पहले नियमित बस संचालन पर जोर देना चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशान न होना पड़े।