फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No ophthalmologist in CHC, resort to private hospital

Maharajganj News: सीएचसी में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं, निजी अस्पताल का सहारा

Wed, 17 Jan 2024 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Jan 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
No ophthalmologist in CHC, resort to private hospital
घुघली। सीएचसी पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। नेत्र संबंधी बीमारी होने पर मरीजों को निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। सीएचसी से करीब 25 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए विभाग की ओर से कोई पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सस्ते इलाज के चक्कर में मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घुघली सीएचसी का शिलान्यास 2009 में हुआ था। इसके बनने में 11 वर्ष लग गए। अस्पताल का संचालन शुरू हुए तीन वर्ष लग गए, लेकिन सुविधाओं के लिए कोई बेहतर कदम नहीं उठाया गया। घुघली सीएचसी के दायरे में लगभग एक लाख की आबादी आती है। कुशीनगर सीमा पर स्थापित इस अस्पताल से दो जिले के लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर आईं कुशुमावती देवी ने बताया कि आंख में परेशानी है। पानी गिरता है और आंख से धुंधला सा दिखाई देता है। डाॅक्टर ने बताया की महराजगंज जिले पर जाइए क्योंकि आंख में मोतियाबिंद है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। यही हाल जगदीशपुर गांव से आए अजीज ने भी बताई। उन्होंने कहा कि नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जांच कराने निजी अस्पताल जा रहा हूं। भुवनी निवासी राम प्यारे ने बताया कि ऑपरेशन कराना है तो जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। चुवनी निवासी रामेश्वर पांडेय ने बताया कि विशेषज्ञ नहीं रहने से निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ेगा। सीएचसी पर तैनात नेत्र परीक्षक फैयाज अहमद ने बताया कि सीमित संसाधनों में बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है, लेकिन नेत्र परीक्षक तैनात हैं। वह भी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही आते हैं। डॉक्टर की तैनाती शासन स्तर पर होती है। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों में बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
-डाॅ. अमित विक्रम, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed