{"_id":"61feb9d704dead72250f25f2","slug":"no-found-lipored-of-third-day-maharajganj-news-gkp4260106111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी तेंदुए का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी तेंदुए का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी तेंदुए का नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर वन प्रभाग क्षेत्र के ग्राम छातीराम में वनकर्मी समेत अन्य को घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने में वनकर्मियों को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। शनिवार को भी वन विभाग के कर्मी मौके पर डटे रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है। जिम्मेदारों ने संभावना जताई है कि वे देखे गए स्थल से पश्चिम की तरफ स्थित बांकी जंगल की ओर चला गया है। ऐसे में एहतियात के तौर पर वनकर्मी अभी दो दिन तक वहां रहेंगे।
गोरखपुर वन प्रभाग के इस क्षेत्र में लंबे समय बाद तेंदुए के निकलने का मामला सामने आया है। परतावल क्षेत्र के छातीराम में जहां बृहस्पतिवार को तेंदूआ निकला था वहां पर बड़ी संख्या में फसल है। फसल व बारिश की वजह से वनकर्मियों को उसे पकड़ने में काफी समस्या आई। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक गोरखपुर वन प्रभाग की टीम मौके पर रूकी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर वन प्रभाग विकास यादव ने बताया कि तीसरे दिन भी तेंदुए का कुछ पता नहीं चला है। संभावना है कि वह बांकी जंगल की तरफ चला गया है। दो दिन वनकर्मियों को एहतियात के तौर पर वहां रखा जाएगा।
-------------------------
पकड़े न जाने से दहशत में हैं ग्रामीण
तेंदूए के अब तक पकड़े न जाने से छातीराम व उसके आसपास के गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें भय सता रहा है कि कहीं तेंदूआ किसी तरफ से फिर हमला न कर दे। बनकटिया, सेमरा चंद्रौली, छातीराम, कोटवा समेत अन्य गांवों के लोगों में उसके न पकड़े जाने की वजह से दहशत है।