{"_id":"662d5c2cbab39498d20abd49","slug":"no-doctors-no-resourcesbetter-treatment-remained-a-dream-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121072-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टर न संसाधन...सपना बनकर रह गया बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टर न संसाधन...सपना बनकर रह गया बेहतर इलाज
Sun, 28 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
-एक महिला डॉक्टर को अस्पताल से किया गया संबद्ध, मरीजों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। यहां एक सीएससी अधीक्षक समेत दो डॉक्टर तैनात हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें जिला मुख्यालय या प्राइवेट में इलाज कराना पड़ता है। जांच की सुविधा भी नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 75 गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन वहां चिकित्सकों की कमी होने से लोगों का इलाज नहीं हो पाता है। आयुष चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। शनिवार को आयुष चिकित्सक डॉ. पारस नाथ मरीजों का इलाज कर रहे थे। मरीजों की भीड़ जुटी थी। इलाज के बाद मरीजों को औषधि केंद्र पर दवा मिल रहीं थीं, जो दवाइयां नहीं थीं वह जन औषधि केंद्र अथवा बाहर से ली गईं। इलाज कराने आईं रीता यादव, पाना देवी, सोनी यादव, प्रीति, हैदर अली, राजकुमार, कुसुम, सानिया आदि ने बताया कि यहां चिकित्सक की तैनाती न होने से सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। अल्ट्राॅसाउंड न होने से जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
रतनपुर में वर्तमान में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, फिजिशियन डाॅ. जितेंद्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजुला हैं जिनकी तैनाती नौतनवा में है, यहां संबद्ध किया गया है। इसके अलावा किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। यहां सात चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन अधीक्षक समेत मात्र दो चिकित्सक की तैनाती है। इसमें बाल रोग विशेष डॉ. जितेंद्र एक माह से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
आयुष डॉ. पारस नाथ मरीजों का इलाज करते हैं। रोजाना पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार, शुगर आदि बीमारियों के करीब 250 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। चार फार्मासिस्ट में दो अशोक कुमार तथा निसार अहमद की तैनाती है। लैब टेक्नीशियन सेराज अहमद तथा प्रमोद चौधरी हैं। लैब सहायक की तैनाती नहीं की गई है। स्टाफ नर्स में प्रेम शंकर सिंह, रंजीत, अजय, मध्यमा कुशवाहा, श्वेता जयसवाल, अंजू राय की तैनाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनकी नहीं है अस्पताल में तैनाती
सीएचसी रतनपुर में सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट, डार्क रूम सहायक, डेंटिस्ट की तैनाती नहीं है। यहां अल्ट्रासाउंड नहीं है। एक्सरे की सुविधा है। लैब में सुगर, मलेरिया एचआईवी समेत सभी नार्मल जांच किया जाता है। लगभग सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल में अधीक्षक समेत मात्र दो चिकित्सकों की तैनाती है। नौतनवा की महिला चिकित्सक को संबद्ध किया गया है। सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य करने का प्रयास जारी है।
-डॉ. राकेश कुमार सिंह, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर