फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No cash in ATM, Youth Congress haven-worshiped

एटीएम में कैश नहीं, यूथ कांग्रेस ने हवन-पूजन किया

Fri, 20 Apr 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 20 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
No cash in ATM, Youth Congress haven-worshiped
एटीएम में कैश नहीं, यूथ कांग्रेस ने हवन-पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में भारतीय स्टेट बैंक के बंद पडे़ एटीएम के सामने हवन पूजन कर सरकार को सद्बुद्धी की ईश्वर से प्रार्थना की। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। मां लक्ष्मी से अराधना किया कि एटीएम पर कृपा बरसावें जिससे उससे रकम मिले। तहसील परिसर का एटीएम हमेशा बंद रहता है। उसमें रकम नहीं रहती है।
विज्ञापन


बंद पडे़ एटीएम के सामने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले सरकार के विरोध में नारे लगाए। इसके बाद एटीएम के सामने ही हवन पूजन किया। मां लक्ष्मी की अराधना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कामना किया कि एटीएम में रकम भरपूर हो जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इन दिनों कैश की परेशानी बढ़ गई है। सरकार के दावे और हकीकत में बड़ा अंतर हैं। देश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। सभी एटीएम खाली पडे़ हैं। जनता को रकम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं पांच सौ और दो हजार के  नोट भी बाजार में कम आ रहे हैं। जनता को होने वाली समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इस दौरान शत्रुघन, सर्वेश कुमार तिवारी, सूरज कुमार गुप्ता, सूर्य प्रताप, ऋषभ कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed