फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No any work start in 99 Gram pancahayt

99 ग्राम पंचायतों में नहीं प्रारंभ हो सका मनरेगा का कार्य

Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
No any work start in 99 Gram pancahayt
99 ग्राम पंचायतों में नहीं प्रारंभ हो सका मनरेगा का कार्य
विज्ञापन

महराजगंज। मनरेगा योजना के तहत सोमवार को जिले की 99 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। परतावल ब्लॉक के सर्वाधिक 16 ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, ऐसे मेेें जिम्मेदारों को कार्य की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में विशेष कवायद करनी होगी।
जिले की 882 ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले मनरेगा के कार्यों की प्रतिदिन स्थिति देखी जाती है। साइट पर स्थिति को देखकर ही जिम्मेदार रिक्त स्थानों पर काम प्रारंभ किए जाने की कवायद करते हैं। सोमवार को परतावल ब्लॉक में 16, घुघली में 14, निचलौल में 11, लक्ष्मीपुर में 10, पनियरा, फरेंदा व सिसवा में आठ-आठ, बृजमनगंज, मिठौरा व नौतनवां में छह-छह, सदर में पांच तथा धानी में एक ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इन ग्राम पंचायतों में कार्य को प्रारंभ किए जाने के लिए जिम्मेदारों को विशेष कवायद करनी होगी।
विज्ञापन

----------------------------------------
783 ग्राम पंचायतों में कार्य के होने की रिपोर्ट
मनरेगा की साइट पर सोमवार को 882 में 783 ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। निचलौल में सर्वाधिक 97, नौतनवा में 91, लक्ष्मीपुर में 86, बृजमनगंज में 59, धानी में 19, घुघली में 60, सदर में 55, मिठौरा में 76, पनियरा में 64, परतावल में 61, फरेंदा में 63 तथा सिसवां में 52 ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ कराया जाना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
मनरेगा योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वहां पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व रोजगार सेवक तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता पाए जाने पर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
- अनिल कुमार चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed