फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nirman Khand made in 13 roads in 82 carore

82 करोड़ से 13 सड़कों का कायाकल्प करेगा निर्माण खंड

Tue, 26 Apr 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nirman Khand made in 13 roads in 82 carore
82 करोड़ से 13 सड़कों का कायाकल्प करेगा निर्माण खंड
विज्ञापन

महराजगंज। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से सड़कों की दशा को सुधारने की पहल शुरू कर दी गई है। जून माह तक निर्माण खंड ने कुल 13 सड़कों की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। चिह्नित सड़कों पर कुल 56 किलोमीटर का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिस पर कुल 82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जिले में 15 जून से मानसून सत्र का प्रारंभ होना माना जाता है। इसे आने में लगभग डेढ़ माह का समय बचा है, ऐसे में निर्माण खंड के जिम्मेदारों की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कुल 13 सड़कों की दशा को सुधारने की पहल प्रारंभ की गई है। सड़क के निर्मित होने से जहां आम जन की मुश्किलें दूर होंगी वहीं राहगीरों का समय व धन दोनों बचेगा।
विज्ञापन

इन 13 सड़कों की सुधारी जाएगी दशा
- 1.24 करोड़ से मैनहवा मार्ग से रसूलपुर द्वितीय संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- 2.32 करोड़ से ओड़वलिया से चौतरवां सड़क के अवशेष भाग का नवनिर्माण
- 3.29 करोड़ से रानीपुर के पांडेय टोला संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- 1.20 करोड़ से मुजुरी-गांगी मार्ग से कोदई व सागर टोला का नवनिर्माण
- 1.51 करोड़ से राजमंदिर सूरपार मार्ग से पोखरभिंडा के रमनपुर टोला का नवनिर्माण
- 2.88 करोड़ से दुर्गापुर-महुअवां से ठाकुरपुर भरपुरवां मार्ग का नवनिर्माण
- 2.14 करोड़ से शहीद जवान दिलीप निषाद के ग्राम हरखपुरा से डोमरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- 1.65 करोड़ से बैदा से तेंदूअहिया संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य
- 1.45 करोड़ से सेमरहवा से सेमरहवा खास संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य
- 2.50 करोड़ से धानी ढाला से फरेंदा बाईपास तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
- 22.86 करोड़ से महदेवा समरधीरा से भगवानपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
- 17.08 करोड़ से फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग से सहजनवा-गुजरौलिया मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य
- 22.07 करोड़ से मुजुरी-टिकरिया मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
---
जून माह तक निर्माण खंड की ओर से कुल 13 सड़कों की मरम्मत पूरी कराई जाएगी। इस दिशा में कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है।
- सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed