फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine year old innocent boy who went to bathe in a pond drowned, died

Maharajganj News: पोखरे में नहाने गया नौ वर्षीय मासूम डूबा, मौत

Fri, 29 Mar 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Nine year old innocent boy who went to bathe in a pond drowned, died
खुशहालनगर। पोखरभिंडा गांव में घर के पास पोखरे में अपने साथियों के साथ नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पोखरे से बालक का शव बाहर निकाला गया। बैकुंठी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्राम सभा पोखरभिंडा निवासी उपेंद्र चौधरी का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन गांव के ही कुछ बच्चों के साथ बौलिया पोखरे में नहाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार नहाने जाने से पूर्व आर्यन गांव में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ के लिए लोगों के साथ सड़क पर आने जाने वालों से सहयोग राशि मांग रहा था। साथ में गए बच्चे नहाकर बाहर निकल गए। आर्यन के कपड़े को देख उसकी खोज करने लगे। देर होने पर उसका पता न चलने पर शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पोखरे पर पहुंचे। बच्चे को खोजकर पोखरे से बाहर निकाला। परिजनों ने बच्चे का बैकुंठी घाट पर दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed