फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine units will be established in the district, 200 people will get employment.

Maharajganj News: जनपद में स्थापित होंगी नौ इकाइयां, 200 लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 23 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Nine units will be established in the district, 200 people will get employment.
महराजगंज। जनपद में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग की नौ इकाइयां 45 लाख की वित्त पोषण से लगाई जानी है, जिसके सापेक्ष जिला ग्रामोद्योग को 14 इकाइयों का आवेदन प्राप्त हुआ है। विभाग ने आवेदन को स्वीकृत करके वित्त पोषण के लिए बैंकों को भेज दिया है, लेकिन अभी किसी भी इकाई का वित्त पोषण बैंको की ओर से नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गांव के लोगों को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना संचालित है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय या ग्रामोद्योग की इकाई लगाने पर सरकार वित्तपोषण की सुविधा प्रदान करती है। इकाइयों को पांच से दस लाख तक बैंकों से वित्त पोषण किया जाता है। बैंको द्वारा इकाई को दिए गए ऋण पर सामान्य वर्ग के उद्यमी को चार फीसदी ब्याज देना होता है जबकि एससी, एसटी, ओबीसी के अभ्यर्थियों को ब्याज से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

ग्रामोद्योग योजना के तहत व्यवसाय और उद्योग लगाने के लिए जनपद से 14 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें तेल मिल, फ्लोर मिल, बेकरी उद्योग, हथकरघा, हस्त शिल्प, इलेक्ट्रीशियन उद्योग समेत अन्य व्यवसाय व ग्रामोद्योग शामिल हैं। विभाग को मिले आवेदन का सत्यापन करके वित्त पोषण के लिए बैंकों को भेज दिया गया है। वित्तपोषण के बाद इकाइयां लगाई जाएंगी। इन इकाइयों को लगने से दो सौ से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जनपद को 45 लाख के वित्त पोषण से नौ इकाई लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 14 इकाइयों का आवेदन मिला है। 14 आवेदन 86 लाख के वित्त पोषण के लिए मिला है। आवेदनों का सत्यापन कर वित्त पोषण के लिए बैंकों को भेजा गया है। वित्त पोषण होने के बाद इकाई लगाया जाएगा।

-रामचन्द्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

पापकार्न ग्रामोद्योग के लिए आवेदन का इंतजार
खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग पापकार्न निर्माण के कार्य में रूचि रखने वालों को निशुल्क पापकार्न मशीन देगा, जिससे वह स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके, लेकिन अभी तक विभाग को कोई भी आवेदन नहीं मिला है। निशुल्क पापकार्न मशीन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक विकास भवन स्थित ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed