फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine units of village industries will be set up with funding of Rs 45 lakh.

Maharajganj News: 45 लाख के वित्त पोषण से लगेंगी ग्रामोद्योग की नौ इकाइयां

Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Nine units of village industries will be set up with funding of Rs 45 lakh.
महराजगंज। जनपद में 45 लाख के वित्त पोषण से ग्रामोद्योग की नौ इकाइयां लगाई जानी हैं। उद्योग लगाने के लिए जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रति इकाई पांच लाख के वित्त पोषण से शुरू होने वाले ग्रामोद्योग के सामान्य उद्यमी को चार फीसदी ब्याज देना होगा। जबकि उद्योग लगाने वाले एससी, एसटी और ओबीसी के अभ्यर्थियों को ब्याज से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत जनपद में नौ उद्योग लगाए जाने हैं। 45 लाख के वित्त पोषण से लगाए जाने वाले नौ उद्योगों में 180 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया है। उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हर ग्रामोद्योग पांच लाख के वित्त पोषण से शुरू होना है।
विज्ञापन

बैंक के वित्तपोषण से शुरू होने वाले उद्योगों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को वित्त पर चार फीसदी ब्याज स्वयं देना होगा, जबकि शेष ब्याज की राशि शासन स्तर से जमा की जाएगी। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी के अभ्यर्थियों को वित्त पोषण को ब्याज से मुक्त रखा गया है। इन लाभार्थियों का ब्याज शासन स्वयं भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग को बढ़ावा देने और स्थानीय आबादी के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत कृषि आधारित उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देना है।
योजना की शर्तें
आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। 50 फीसदी लाभार्थी एससी और एसटी के होने चाहिए। स्वरोजगार में रुचि रखने वाले ग्रामोद्योग के आवेदक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने चाहिए। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी को आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, सत्यापन प्रमाण पत्र एवं पेनकार्ड की फोटो प्रति लगाना होगा।


मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जनपद में कुल नौ इकाइयां लगाने का लक्ष्य मिला है। 45 लाख के वित्त पोषण से लगने वाली इकाइयों में 180 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रति ग्रामोद्योग की इकाई पांच लाख वित्तपोषण से शुरू होगी। ग्रामोद्योग लगाने के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-रामचंद्र प्रसाद, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed