{"_id":"6811260882b86af3cc005d5d","slug":"nine-private-schools-operating-without-recognition-sealed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-147977-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित नौ निजी स्कूल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित नौ निजी स्कूल सील
Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बिना मान्यता के संचालित निचलौल के एक और लक्ष्मीपुर के आठ निजी स्कूलों को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने मंगलवार को सील करा दिया।
यहां पढ़ने वाले 737 बच्चों का परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराया। पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने बंद कराया था। इसके बाद भी स्कूल संचालित हो रहा था।
खंड विकास अधिकारियों की सूचना पर बीएसए ने उक्त क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मान्यता के स्कूल खुले तो एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ केस दर्ज कराया जाएगा। इन निजी स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों का नामांकन उन्होंने अपनी उपस्थिति में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कराया।
कुल 737 बच्चों का नामांकन निजी स्कूलों से आसपास के परिषदीय स्कूलों में कराया गया। इस दौरान निचलौल बीईओ आनंद मिश्रा व लक्ष्मीपुर के बीईओ पिंगल प्रसाद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में गैर पंजीकृत स्कूलों का संचालन रोकने के लिए बीएसए ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पिछले दिनों लक्ष्मीपुर ब्लाॅक क्षेत्र में आठ तो निचलौल में एक स्कूल बिना पंजीकरण के चल रहे थे जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों ने बंद कराने की कार्रवाई कराई थी।