फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine doctors will be selected and posted soon.

Maharajganj News: नौ डॉक्टरों का चयन जल्द होगी तैनाती

Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nine doctors will be selected and posted soon.
महराजगंज। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई है। बीते दिन कलक्ट्रेट सभागार में साक्षात्कार के जरिए नौ डॉक्टरों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इनको अब सीएचसी व पीएचसी पर जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, जिले में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी को देखते हुए नए चिकित्सकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद मरीजों को अपने नजदीकी अस्पताल में ही इलाज मिल सकेगा। दिनेश त्रिपाठी लालू, दिनेश, शांति, अनारी, देवेन्द्र, कपिल, आलोक, जितेंद्र आदि का कहना है कि डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें इलाज कराने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे समय के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है। डॉक्टरों की तैनाती के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर 10 आयुष चिकित्सकों और चार एमबीबीएस डाॅक्टरों की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गई थी।
इसमें पांच आयुष चिकित्सकों और चार एमबीबीएस डाॅक्टरों का चयन हुआ है, जबकि 5 आयुष चिकित्सकों की श्रेणी में कुछ समीकरण ठीक नहीं बैठने के कारण इंटरव्यू नहीं हुआ।
इसके लिए शासन को पत्र भेजकर जल्द ही भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। डाॅक्टरों की तैनाती के बाद लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed