फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Night passed with relatives, returned home in the morning

रिश्तेदारों के यहां गुजरी रात, सुबह घर लौटे

Mon, 30 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Night passed with relatives, returned home in the morning
सेमरहवां गांव के लोग नाव पर सवार होकर जरूरी खरीदारी करने जाते हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ
रिश्तेदारों के यहा गुजरी रात, सुबह घर लौटे
विज्ञापन

महराजगंज। बाढ़ का कहर फिलहाल कम नहीं हुआ है। नौतनवां क्षेत्र के सेमरहवां गांव के तीन टोले बरतानी, घटवा, चरईया बाढ़ से प्रभावित हैं। सेमरहवां खास में रविवार की रात अचानक बाढ़ का पानी घुसने अफरातरफरी मच गई थी। रात में ही एनडीआरएफ की टीम ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला था। ये लोग रिश्तेदारों के वहां रात गुजारने के बाद सोमवार सुबह जब नाव से गांव पहुंचे तो गांव से पानी निकल चुका था।
सेमरहवां खास, घटवा एवं बरतानी टोले से बाढ़ का पानी हट चुका है। हालांकि रामकिशुन, सुफिया, कोमल, महेंद्र, जितेंद्र, वनारसी का घर बाढ़ की भेंट चढ़ गया। ये लोग सिर छिपाने की व्यवस्था में सोमवार को दिनभर जुटे रहे। गांव से पानी हट गया है, लेकिन गांव के बाहर बाढ़ का पानी भरा है। घटवा टोले के हीरा यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी भर जाने पर तमाम लोग रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों के घर चले गए थे। सोमवार सुबह पानी हटने पर सभी लोग घर आ गए।
विज्ञापन

रामानंद एवं जनार्दन ने कहा कि रात में स्थिति भयावह थी। गनीमत रही कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव राहत में जुट गई। सेमरहवां खास में रामकिशुन के घर के दीवार में दरार पड़ गया है। वह घर की सफाई करने में व्यस्त थे। स्वामीनाथ गिरे हुए खपरैल के मकान से लकड़ियों को निकाल रहे थे। बृजराज ने बताया कि गांव का सरकारी स्कूल कीचड़युक्त हो गया है। चरईया टोला चारों तरफ से पानी से घिरा है। गांव के अच्छेलाल, बुधिराम, सेवक, सुरजीत परिवार के साथ बंधे पर शरण लिए हैं। इन लोगों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री नहीं मिली है। गांव के लक्षन, झीनक, जनार्दन, कपिश, सोनमति, मंजू, नर्मदा, कौशिल्या नाव पर सवार होकर ऊंचे स्थान पर पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि जरूरी सामान की खरीदारी के लिए अड्डाबाजार जा रहे हैं। लोगों ने बाढ़ से होने वाली दुश्वारियों को बयां किया। ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव ने बताया कि गांव के अंदर से बाढ़ का पानी हट गया है। लोगों को जरूरत की सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed