{"_id":"68618f5b888cb068c80cc5c2","slug":"newly-created-nagar-panchayats-will-get-21-hours-of-electricity-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153204-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवसृजित नगर पंचायतों को मिलेगी 21 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवसृजित नगर पंचायतों को मिलेगी 21 घंटे बिजली
Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नवसृजित नगर पंचायत पनियरा और बृजमनगंज में रहने वाले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें शहरों की तरह 21:30 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जल्द मिलेगी।
बिजली आपूर्ति की यह नई व्यवस्था लागू होने से दोनों नगर पंचायतों के करीब 40 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन दोनों नगर पंचायतों को मात्र 18 घंटे बिजली मिल रही है।
नगरवासियों का कहना है कि उन्हें बिजली की लगातार कटौती से काफी परेशानी हो रही है। पनियरा निवासी रामजीत का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालत यह है कि 24 घंटे में करीब 30 बार बिजली कट जाती है। पंखा और कूलर बंद हो जाते हैं, बच्चों-बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत होती है। बृजमनगंज निवासी सुरेश प्रसाद ने कहा कि जब बृजमनगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो बहुत उम्मीद थी कि अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन बिजली की हालत वैसी ही बनी हुई है जैसी पहले थी। रात में कई बार बिजली चली जाती है और गर्मी में सोना भी मुश्किल हो जाता है। नगर पंचायत पनियरा के सभासद रामनरेश निराला ने कहा कि साढ़े 21 घंटे बिजली मिलने की घोषणा नगरवासियों के लिए बहुत राहत देने वाली है।