फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New vehicles will not be allowed on the road without registration

Maharajganj News: बिना पंजीकरण सड़क पर नहीं निकलेंगे नए वाहन

Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
New vehicles will not be allowed on the road without registration
महराजगंज। जनपद में अब बिना पंजीकरण और एचएसआरपी के कोई भी वाहन नहीं निकलेंगे। राज्य परिवहन कार्यालय से इसके लिए एआरटीओ दफ्तर पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि सभी वाहन एजेंसियों को इसके अनुपालन का निर्देश जारी करते हुए प्रभावी किया जाए।
विज्ञापन

यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है। एजेंसियों से कहा गया है कि अब बिना पंजीकरण के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेंगे। कहा है कि देखने में आता है कि बिना पंजीकरण और वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर प्लेट लगाए लोग वाहन चलाने लगते हैं।
विज्ञापन

नाबालिग भी वाहनों को दौड़ाने में पीछे नहीं हैं। इस दौरान यदि कोई हादसा हो जाए तो वाहन और उसके स्वामी का पता भी नहीं चल पाता। लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाते हैं। ऐसे में आम लोगों की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। नंबर प्लेट और पंजीकरण नंबर न होने के कारण विभाग के साथ पुलिस के सामने भी चुनौती रहती है। इसलिए बिना पंजीकरण के वाहन बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed