फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New roadways service from April, increased convenience

Maharajganj News: अप्रैल से नई रोडवेज सेवा, बढ़ी सहूलियत

Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
New roadways service from April, increased convenience
रमपुरवा से गोरखपुर के लिए लगातार थी मांग, राज्य स्तरीय निर्देश पर एआरएम ने दी जानकारी
विज्ञापन

रमपुरवा के लोग रमपुरवा चौराहे से निचलौल-महराजगंज होते हुए गोरखपुर के लिए कर रहे बस सेवा की मांग
महराजगंज। पहली अप्रैल से रमपुरवा से निचलौल होते हुए मुख्यालय से गोरखपुर की सेवा शुरू होगी। एआरएम ने इसकी जानकारी देकर बताया कि राज्य स्तर से मिले निर्देश क्रम में यह सेवा शुरू की जा रही।
निचलौल से सिसवां बाजार रूट पर पड़ने वाले रमपुरवा के लोग लंबे समय से रमपुरवा चौराहे से निचलौल-महराजगंज होते हुए गोरखपुर के लिए बस सेवा की मांग कर रहे थे लेकिन बसों के साथ चालकों की कमी से जूझ रहे महराजगंज डिपो में उनकी मांग अनसुनी रखी। आखिरकार गांव के लोगों ने इसकी शिकायत राज्य स्तर परिवहन प्रबंधक व सीएम जनता दरबार में की। इसके बाद राज्य स्तर से एआरएम को अप्रैल से सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बढ़ेगी लोगों की सहूलियत
रमपुरवा के मनोज कुमार व राजेश ने बताया कि हमारे चौराहे से निचलौल आठ किमी व सिसवां की दूरी 13 किमी दूर है। मेरे गांव के काफी बच्चे गोरखपुर पढ़ते। उनसे मिलने या राशन भेजने के लिए हमें सिसवां या निचलौल जाना पड़ता है, तब कहीं बस या ट्रेन मिलती। हम लोगों ने शिकायत गोरखपुर मुख्यमंत्री दरबार तक की। नई सेवा से सहूलियत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रमपुरवा के लोग लंबे समय से सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे। एक सेवा पहली अप्रैल से शुरू की जाएगी जो प्रतिदिन वहां से निचलौल व मुख्यालय होकर गोरखपुर जाएगी और लौटेगी। इस सेवा से सहूलियत बढ़ेगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed